Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जगदलपुर में आज शाम और कल सुबह नहीं आएगा पानी, पाइप लाइन लीकेज के कारण सप्लाई बाधित…

जगदलपुर : 23 जुलाई 2025

सर्किट हाउस रोड के पास मेन पाइप लाइन में लीकेज के कारण जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में बुधवार शाम और गुरुवार सुबह पानी की सप्लाई बंद रहेगी। निगम के अनुसार, मरम्मत कार्य आज शाम शुरू होगा और गुरुवार शाम तक पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

यह भी पढ़े : सावन सोमवार पर कनकेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं को हथियार दिखाकर धमकाने वाले दो युवक गिरफ्तार…

इस पाइप लाइन से शहर की 10 जल टंकियों में पानी भरा जाता है, जिससे पूरे शहर में वितरण होता है। सप्लाई बंद रहने से नया पारा, प्रतापगंज, दलपत सागर, गीदम रोड, कुम्हारपारा, सदर, बालाजी, बलिराम कश्यप और नयामुंडा सहित कई वार्ड प्रभावित होंगे।

निगम ने राहत के लिए 30 टैंकर की व्यवस्था की है, जो 48 वार्डों में जरूरतमंद इलाकों में पानी पहुंचाएंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि पानी का उपयोग संयम से करें।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version