Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: चाकू की नोक पर लूट करने वाले गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल जब्त…

दुर्ग : 23 जुलाई 2025

जामुल थाना क्षेत्र में 20 जुलाई को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर तीन युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और 10,500 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

कोड़िया गांव निवासी किशन निर्मलकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुरडुंग स्कूल के पास चाकू की नोक पर बाइक सवार युवकों ने उसका मोबाइल और 2,500 रुपये लूट लिए।

यह भी पढ़े : छोटे बच्चों के भोजन अवकाश में बदलाव, अब और देर से मिलेगा मध्याह्न भोजन…

एएसपी पद्मश्री तंवर के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर संदेही अरुण जोशी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने रोशन देवांगन, आशीष जोशी और एक नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया।

तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version