Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

संपत्ति कर वसूली पर निगम का शिकंजा कसा, बकायादारों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध कब्जों पर भी नजर…

रायपुर : 23 जुलाई 2025

नगर निगम ने इस वर्ष संपत्ति कर वसूली के लिए सख्त रुख अपना लिया है। राजधानी में 3.25 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी हैं, जिनमें 20 हजार केंद्र, राज्य व धार्मिक संस्थानों की हैं, जिन पर वर्षों से कर बकाया है। 50 हजार ऐसी प्रॉपर्टियों की पहचान की गई है, जिनसे पिछले साल टैक्स नहीं वसूला जा सका। सभी को डिमांड नोटिस भेजे जा रहे हैं और चेतावनी दी गई है कि बकाया चुकाए बिना निर्माण को सील किया जाएगा।

यह भी पढ़े : रायपुर से बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के 68 ASI का प्रमोशन, बने सब इंस्पेक्टर; डीजीपी अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश, प्रदेशभर से नाम शामिल…

पिछले साल 300 करोड़ वसूली का लक्ष्य था, जो पूरा नहीं हो सका। इस साल यह लक्ष्य बढ़ाकर 350 करोड़ और खाली प्लॉट मिलाकर 400 करोड़ किया गया है, लेकिन शुरुआत धीमी है। कई बड़े करदाताओं पर करोड़ों बकाया हैं। छूट देने के बावजूद लोग भुगतान को वर्ष के अंत तक टालते हैं।

निगम को जानकारी मिली है कि कई लोग पट्टा से ज्यादा जमीन घेरकर अवैध निर्माण कर रहे हैं और टैक्स नहीं दे रहे। ऐसे मामलों में भी अब कार्रवाई होगी। निगम ने अपील की है कि समय पर टैक्स जमा करें, अन्यथा सख्त कदम उठाए जाएंगे।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version