Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर से बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के 68 ASI का प्रमोशन, बने सब इंस्पेक्टर; डीजीपी अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश, प्रदेशभर से नाम शामिल…

रायपुर : 23 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 68 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को पदोन्नति देते हुए सब इंस्पेक्टर (SI) बनाया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। डीजीपी अरुण देव गौतम ने प्रमोशन की मंजूरी दी है।

प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की सूची में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, कोंडागांव, बलरामपुर, धमतरी, गरियाबंद, कोरिया, सूरजपुर, बालोद, बलौदा बाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, नारायणपुर सहित राज्य के लगभग सभी जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

जिलेवार प्रमोशन पाने वाले प्रमुख नाम:

इस पदोन्नति से न केवल इन पुलिस अधिकारियों के मनोबल को बल मिलेगा, बल्कि राज्य में कानून-व्यवस्था की मजबूती में भी सहायक सिद्ध होगा। पुलिस विभाग में समय-समय पर इस प्रकार की पदोन्नति से कर्मियों को उनके कार्य का उचित सम्मान और प्रेरणा भी मिलती है।

डीजीपी ने दी शुभकामनाएं
डीजीपी अरुण देव गौतम ने सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है और उम्मीद जताई कि वे नई जिम्मेदारियों के साथ जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version