Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बिलासपुर हाईवे जाम मामला, रसूखदार युवकों पर FIR, लग्जरी कारें जब्त – हाईकोर्ट की सख्ती के बाद एक्शन…

बिलासपुर : 22 जुलाई 2025

बिलासपुर में नेशनल हाईवे-130 पर लग्जरी कारों से जाम लगाने और सड़क पर हुड़दंग करने वाले रसूखदार युवकों के खिलाफ अब पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सकरी थाना पुलिस ने 7 युवकों पर FIR दर्ज की है और सभी महंगी गाड़ियां थाने में जब्त कर ली गई हैं। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

पूरा मामला क्या है?

कांग्रेस नेता विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने दो नई महंगी कारें खरीदी थीं। इस मौके पर वह दोस्तों के साथ टोयोटा शोरूम गया और हाईवे पर काफिला निकालते हुए गाड़ियां बीच सड़क में खड़ी कर दीं। इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया गया, जो वायरल होने के बाद डिलीट कर दिया गया।

शुरुआत में पुलिस ने इन युवकों से सिर्फ ₹2000 का चालान वसूलकर छोड़ दिया, लेकिन मामला मीडिया और सोशल मीडिया में आने के बाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया।

हाईकोर्ट की नाराजगी:

चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की बेंच ने इस हरकत को “कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती” बताया। कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि जब वीडियो में सब कुछ साफ दिख रहा है, तो गाड़ियां जब्त क्यों नहीं की गईं और सख्त धाराओं में केस दर्ज क्यों नहीं हुआ?

यह भी पढ़े : चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर बवाल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन…

FIR किन-किन पर दर्ज हुई?

इन सभी पर BNS की धारा 126(2), 285, 3(5) के तहत मामला दर्ज हुआ है। सभी गाड़ियां जब्त कर सकरी थाना परिसर में खड़ी की गई हैं।


नशे में ड्राइविंग का मामला भी आया सामने

20 जुलाई की रात, पुलिस चेकिंग के दौरान 19 वर्षीय अर्चित केडिया, निवासी रामा वर्ल्ड कॉलोनी, शराब के नशे में XUV 700 (CG 11 BU 2504) चलाते पकड़ा गया। उसकी कमर में एयरगन भी मिली।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version