Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायगढ़: सिथरा गांव में हाथी ने मचाया उत्पात, एक भैंस की मौत…

रायगढ़ : 20 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सिथरा गांव में 18 जुलाई की रात एक हाथी ने कच्चे मकान की दीवार तोड़ दी और भैंस पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना छाल रेंज की है। हाथी घर में रखे धान को भी फैला गया। ग्रामीणों ने हल्ला मचाया, जिसके बाद हाथी गांव से निकलकर जंगल की ओर चला गया। वन विभाग की टीम ने सुबह पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू किया।

यह भी पढ़ें : बेलतरा विधानसभा को मिली 26.20 करोड़ की सौगात, सड़कें और पुल बनेंगे विकास के प्रतीक…

रेंजर चंद्रविजय सिदार ने बताया कि प्रभावित गांवों में मुनादी कराई गई है और लोगों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की गई है। वन विभाग के अनुसार, जिले में 136 हाथियों की मौजूदगी है, जिसमें धरमजयगढ़ में 88 और रायगढ़ वनमंडल में 48 हाथी शामिल हैं।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version