Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बेलतरा विधानसभा को मिली 26.20 करोड़ की सौगात, सड़कें और पुल बनेंगे विकास के प्रतीक…

बिलासपुर : 20जुलाई 2025

बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के रिनोवेशन और चौड़ीकरण के लिए कुल 26.20 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि यह सड़कें हर दिन करीब 50 हजार लोगों की आवाजाही का माध्यम बनती हैं और यह बिलासपुर शहर को आसपास के ग्रामीण अंचलों से जोड़ने का अहम जरिया हैं।

विधायक शुक्ला ने जानकारी दी कि हाल ही में डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में अरपा नदी पर दो नए पुलों का भूमिपूजन किया गया। ये पुल शनिचरी रपटा और सरकंडा लोधीपारा में बनाए जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय संपर्क में भारी सुधार होगा।

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने बेलतरा के कई पंचायतों को नगर निगम में तो शामिल कर दिया, लेकिन उनके विकास के लिए कोई बजट या संसाधन नहीं दिए। इसका नतीजा यह हुआ कि नगर निगम में शामिल वार्ड और पंचायतें बुनियादी सुविधाओं से वंचित रह गईं।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में भूमि अधिग्रहण प्राधिकरण गठन का आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने दो महीने की समय-सीमा तय की…

अब नई सड़कों और पुलों के निर्माण से न केवल यातायात सुविधा बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र में संपर्क, रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर भी सृजित होंगे।
सरकार द्वारा जारी राशि का विवरण इस प्रकार है:

विधायक शुक्ला ने कहा कि वे लगातार केंद्र और राज्य सरकार से बेलतरा विधानसभा के विकास के लिए समन्वय स्थापित कर रहे हैं। आने वाले समय में क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन के अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम शुरू होगा।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version