Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

ऑनलाइन मंगवाए चाकू से पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या, 6 गिरफ्तार…

रायपुर : 20 जुलाई 2025

ऑनलाइन मंगवाए चाकू से पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या, 6 गिरफ्तार

रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने हत्या के लिए फ्लिपकार्ट से चाकू मंगवाया था, जो इलास्ट्रीक रन कोरियर से डिलीवर हुआ।

16 जुलाई की रात दो युवक पेट्रोल पंप पहुंचे और लूट के दौरान विरोध करने पर मैनेजर के गले पर चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। CCTV में पूरी वारदात कैद हुई।

यह भी पढ़े : रायपुर में पब्जी गेम खेल रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, हाथ में ही मोबाइल फटने से मौत…

इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने धारा 125(बी), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। फ्लिपकार्ट और इलास्ट्रीक रन से जुड़े 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

गिरफ्तार कर्मचारी:

  1. गुलरेज अली (42), टिकरापारा, रायपुर
  2. मोहित कुमार (37), मोवा, रायपुर
  3. अभिजीत गोस्वामी (37), कोटा, रायपुर
  4. दिनेश कुमार (32), अमलेश्वर, दुर्ग
  5. हरीशंकर साहू (28), अभनपुर, रायपुर
  6. आलोक साहू (23), लोधीपारा, रायपुर

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version