Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में पब्जी गेम खेल रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, हाथ में ही मोबाइल फटने से मौत…

रायपुर : 20 जुलाई 2025

राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके में एक युवक की बिजली गिरने मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है युवक उस दौरान अपने हाथ में मोबाइल लेकर पब्जी गेम खेल रहा था। तभी अचानक बिजली उसके हाथ में ही गिर गई और हाथ में ही मोबाइल फट गया जिससे युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें;पामगढ़ में शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी…

मिली जानकारी के अनुसार युवक भावना नगर में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रहा था। जो कि उत्तरप्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था, युवक का नाम सन्नी कुमार बरसेनी बताया गया है। वह निर्माणाधीन मकान के छत पर पब्जी खेल रहा था। तभी हाथ में रखे मोबाइल पर ही बिजली गिर गई, जिससे मोबाइल भी फट गया और युवक की मौके पर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दी गई है, पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version