Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

संसद का मॉनसून सत्र 2025: 21 जुलाई से शुरू, आज सर्वदलीय बैठक…

नई दिल्ली: 20 जुलाई 2025

संसद का मॉनसून सत्र 2025 सोमवार, 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 21 बैठकें होंगी। इससे पहले आज, रविवार 20 जुलाई को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे संसद भवन एनेक्सी में होगी।

Readmore:राशिफल:20 जुलाई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

बैठक का उद्देश्य दोनों सदनों की सुचारु कार्यवाही सुनिश्चित करना और सभी दलों के बीच सहयोग बढ़ाना है। सरकार सत्र में अपना विधायी एजेंडा प्रस्तुत करेगी और प्रमुख मुद्दों पर आम सहमति बनाने की कोशिश करेगी। महत्वपूर्ण विधेयकों में जन विश्वास संशोधन विधेयक 2025, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 और मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2024 शामिल हैं। कुल सात लंबित विधेयकों और आठ बहाल विधेयकों पर चर्चा संभावित है।

मंत्री रिजिजू ने बताया कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष से सहयोग की उम्मीद है। 12 से 18 अगस्त के बीच कोई बैठक नहीं होगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version