Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अमरकंटक पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, परिवार संग की मां नर्मदा व भगवान शिव की पूजा…

श्रावण मास के अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

अमरकंटक: 19 जुलाई 2025

श्रावण मास के पावन अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल अपने परिवार सहित अमरकंटक पहुंचे। यहां उन्होंने मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर आदि शक्तिस्वरूपा मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की।

पूजन उपरांत श्री अग्रवाल ने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रावण मास शिवभक्ति का अत्यंत पावन समय होता है और अमरकंटक जैसे तीर्थस्थल पर आकर आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है।

उनके साथ इस दौरान परिजनों की भी उपस्थिति रही। अमरकंटक आगमन पर स्थानीय श्रद्धालुओं, साधु-संतों और जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। श्रद्धालुजन भी पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ के सहभागी बने।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version