Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर पहुंचा एसपी कार्यालय…

रायगढ़: 19 जुलाई 2025

रेस्टोरेंट में हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित संचालक शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। उसने बताया कि जुटमिल थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिस पर थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है। बावजूद इसके अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित ने दोबारा हमले की आशंका जताई है। डर के चलते वह पिछले 20 दिनों से रेस्टोरेंट भी नहीं खोल पाया है। एसपी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version