Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में चीतल का शिकार, तीर लगने से मौत – जानकारी देने वाले को ₹10,000 इनाम…

जगदलपुर : 18 जुलाई 2025

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव शिकार की एक दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह एक घायल चीतल नेशनल हाईवे-30 (जगदलपुर-सुकमा मार्ग) पर पहुंचा और सड़क के बीच में ही उसकी मौत हो गई। उसके शरीर में तीर घुसा हुआ था, जिससे साफ है कि उसका शिकार किया गया है।

यह घटना उद्यान क्षेत्र में स्थित पेदावाड़ा चौक के पास हुई। राहगीरों ने घायल चीतल को देखकर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अफसरों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। SDO कमल तिवारी ने बताया कि चीतल की उम्र लगभग 2 साल थी।

शिकारी की तलाश जारी, इनाम की घोषणा

शिकार किसने किया है, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। वन विभाग को संदेह है कि आसपास के गांवों से कोई शिकारी हो सकता है। विभाग ने इस मामले में जानकारी देने वाले को ₹10,000 इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़े : जगदलपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में लगाई छलांग, देश में 15वां और प्रदेश में दूसरा स्थान…

कड़ा कानून, सख्त सजा

चीतल संरक्षित वन्य जीव है और इसका शिकार वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत दंडनीय अपराध है। दोषी पाए जाने पर 3 से 7 साल की जेल और जुर्माने का प्रावधान है, या दोनों सजा एक साथ दी जा सकती हैं।

स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। इस तरह की घटनाएं पर्यावरण और जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा हैं।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version