Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

लैंडस्लाइड का असर जारी, बस्तर की ओर नहीं आएंगी 10 ट्रेनें, कोरापुट में थमेगी यात्रा…

जगदलपुर : 17 जुलाई 2025

बस्तर को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली करीब 10 ट्रेनें अब 19 जुलाई तक जगदलपुर और किरंदुल नहीं आएंगी। ये सभी ट्रेनें कोरापुट तक सीमित कर दी गई हैं।

करीब 15 दिन पहले मल्लीगुड़ा और जड़ती स्टेशन के बीच लैंड स्लाइड के कारण यह कदम उठाया गया है। हालांकि ट्रैक साफ कर दिया गया है, लेकिन सुरक्षा कारणों से कुछ हिस्सों में काम जारी है। पहले ये ट्रेनों का संचालन 11 से 16 जुलाई तक रोका गया था, अब तारीख बढ़ाकर 19 जुलाई कर दी गई है।

यह भी पढ़े : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों को किया नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद…

प्रभावित ट्रेनें:

  1. 18515/18516 नाइट एक्सप्रेस – विशाखापट्टनम से कोरापुट तक
  2. 58501/58502 पैसेंजर – विशाखापट्टनम-किरंदुल मार्ग पर अब कोरापुट तक
  3. 18005/18006 समलेश्वरी एक्सप्रेस – हावड़ा-जगदलपुर अब कोरापुट तक
  4. 18107/18108 इंटरसिटी एक्सप्रेस – राउरकेला-जगदलपुर अब कोरापुट तक
  5. 18447/18448 हीराखंड एक्सप्रेस – भुवनेश्वर-जगदलपुर अब कोरापुट तक

रेलवे की अपील:

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करें। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मार्ग सुरक्षित होते ही सेवा बहाल कर दी जाएगी।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version