Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, हमर क्लीनिकों में ताले, टीकाकरण भी ठप…

भिलाई : 17 जुलाई 2025

प्रदेश स्तरीय आह्वान पर बुधवार से जिले के 850 से अधिक एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के कारण जिले के सभी हमर क्लीनिक बंद हो गए, जिससे आमजन को इलाज के लिए परेशान होना पड़ा।

कुछ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर भी हड़ताल में शामिल हो गए, जिससे वहां की ओपीडी सेवाएं ठप हो गईं। वहीं जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में चल रहे नियमित टीकाकरण अभियान पर भी असर पड़ा है।

हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मियों ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और लंबा मार्च निकाला। उनकी मांगों के समर्थन में पूर्व विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि वे सरकार से चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़े : सीपत NTPC राखड़ डैम में बड़ा हादसा, लोडिंग के दौरान ड्राइवर की राख में दबकर मौत, 24 घंटे बाद मिली लाश…

प्रमुख मांगें:

हड़ताल की पूर्व सूचना के कारण सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ कम रही, फिर भी कई लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।

एनएचएम कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और उग्र रूप देंगे।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version