Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा, मानसून सत्र के चौथे दिन सत्ता पक्ष को विपक्ष के तीखे सवालों का सामना…

रायपुर : 17 जुलाई 2025

विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में सरकार से कई अहम मुद्दों पर जवाब मांगा गया। खासकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी विपक्ष के निशाने पर रहे। बीजेपी विधायकों अजय चंद्राकर और सुशांत शुक्ला ने हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए गए मकानों की बिक्री और कॉलोनाइजरों को लाइसेंस देने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। इन सवालों का जवाब खुद वित्त मंत्री देंगे।

इसके अलावा नगर निवेश विभाग से जुड़े प्रश्नों का जवाब भी ओपी चौधरी को देना है।

वहीं वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने भारतमाला परियोजना के तहत निजी भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।

यह भी पढ़े : राशिफल : 17 जुलाई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

कांग्रेस विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने जांजगीर-चांपा जिले में ग्राम पंचायत को निर्माण कार्य एजेंसी बनाए जाने को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से जवाब मांगा है। उन्होंने इसे शासन के निर्देशों के विरुद्ध बताया।

सत्र के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित संशोधन विधेयक भी सदन में पेश किया जाएगा।

कुल मिलाकर, चौथे दिन की कार्यवाही में विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की, जिससे सदन में तीखी बहस के आसार हैं।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version