Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

झलारिया पीर गांव में पुजारी परिवार का बहिष्कार, बच्चों को स्कूल से निकाला…

उज्जैन : 16 जुलाई 2025

उज्जैन जिले के झलारिया पीर गांव में खाप पंचायत जैसी बैठक कर मंदिर के पुजारी पूनमचंद चौधरी और उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। पंचायत ने फरमान सुनाया कि कोई उनके यहां पूजा, नाई, मजदूर या सफाईकर्मी काम नहीं करेगा। शादी-ब्याह, चाय-पानी तक में शामिल नहीं किया जाएगा। यहां तक कि उनके बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया। पंचायत का विरोध करने पर ₹51 हजार का जुर्माना तय किया गया है।

यह भी पढ़े : रीवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का अंतिम संस्कार…

विवाद की जड़ मंदिर की 4 बीघा जमीन और उसके जीर्णोद्धार को लेकर है। पुजारी परिवार का आरोप है कि मंदिर को दूसरी जगह शिफ्ट करने की कोशिश हो रही है, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसके बाद गांव में 14 जुलाई को पंचायत बुलाकर बहिष्कार का निर्णय लिया गया।

पुजारी ने कलेक्टर को शिकायत दी है। बच्चों की पढ़ाई बंद होने और सामाजिक बहिष्कार पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। मामला अब प्रशासन और अदालत के पाले में है।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version