Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मध्यान्ह भोजन में लापरवाही, खीर-पूड़ी की जगह बच्चों को परोसे गए सेव और परमल…

रतलाम : 16 जुलाई 2025

जिले के लालगुवाड़ी गांव स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में मध्यान्ह भोजन योजना में गंभीर लापरवाही सामने आई है। शासन द्वारा तय मीनू के अनुसार 24 जून को बच्चों को खीर और पूड़ी दिया जाना था, लेकिन उन्हें सिर्फ सेव और परमल परोसे गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बच्चों को थाली में केवल सेव और परमल खाते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो के वायरल होने के बाद जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए। मध्यान्ह भोजन शाखा के नोडल अधिकारी व अतिरिक्त सीईओ निर्देशक शर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े : हरियाखेड़ा के सरपंच रिश्वत लेते पकड़े गए, पद से हटाए गए, 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक…

प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर स्कूल प्राचार्य विजया मैड़ा, एपीसी विवेक नागर, बीएसी भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, सरस्वती स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शांति बाई और सचिव कमला बाई को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। तीन दिन में जवाब न मिलने पर म.प्र. सिविल सेवा नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के पोषण से जुड़ी योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version