Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

एलएनआईपीई यौन उत्पीड़न केस में कोर्ट का सख्त फैसला–पूर्व कुलपति डॉ. दुरेहा पर 35 लाख का जुर्माना…

ग्वालियर : 16 जुलाई 2025

ग्वालियर स्थित एलएनआईपीई में 2019 में महिला योगा शिक्षक से यौन उत्पीड़न के मामले में हाईकोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने तत्कालीन कुलपति डॉ. दिलीप दुरेहा पर 35 लाख, शासन पर 5 लाख और एलएनआईपीई पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

यह भी पढ़े : चंबल में अवैध रेत खनन पर जनहित याचिका, हाईकोर्ट ने मामला एनजीटी को सौंपा…

कोर्ट ने कहा कि संस्थान ऐसे व्यक्ति के हाथ में था, जो सेवा में योग्य नहीं था। शिकायत समिति ने आरोप सही पाए थे, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। शासन पर लगाया जुर्माना उस पुलिस अफसर से वसूलने के निर्देश दिए गए हैं, जिसने शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की थी।

पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी, तब जाकर मामला दर्ज हुआ। कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि चार हफ्ते में कुल 41 लाख रुपए पीड़िता को दिए जाएं।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version