Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

प्रभारी प्राचार्य निलंबित, शराब पीकर स्कूल आने, अवैध वसूली और अनुशासनहीनता के आरोप…

रायपुर : 16 जुलाई 2025

विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, अर्जुनी में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा को गंभीर अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी प्राचार्य (मूल पद व्याख्याता एलबी) पर शराब पीकर विद्यालय आने, विद्यार्थियों और उनके पालकों से प्रवेश के नाम पर अवैध वसूली करने, कर्मचारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार एवं मानसिक प्रताड़ना देने, तथा विद्यालय में अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने जैसी गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

यह भी पढ़े : शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा देने का झांसा, 150 करोड़ की ठगी – पति-पत्नी गिरफ्तार…

इन शिकायतों की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा खूबचंद सरसीहा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। लेकिन उनका उत्तर असंतोषजनक पाए जाने पर, निलंबन की अनुशंसा की गई।

प्राचार्य के व्यवहार को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कसडोल नियत किया गया है।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version