Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में तोमर बंधुओं पर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर रोहित की पत्नी को किया गिरफ्तार…

रायपुर : 16 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चर्चित सूदखोरी और धमकाने के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और उसके भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इस बीच पुलिस ने रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, फरार होने के बावजूद तोमर बंधु अपने संपर्क में लगे लोगों से लगातार संपर्क बनाए हुए थे, जिसके कुछ पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version