Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी – मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट…

रायपुर | 16 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मंगलवार देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, बलरामपुर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, मुंगेली और रायगढ़ सहित 12 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

अगले 3 घंटे बेहद अहम – इन 23 जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार सुबह 10 बजे तक प्रदेश के 23 जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, वे इस प्रकार हैं:

इन जिलों में तेज गर्जना, बिजली गिरने और जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और राहत-बचाव टीमों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

पिछले 24 घंटे में कहां-कहां हुई जोरदार बारिश

बीते 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। इससे कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट के चलते मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version