Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

खंडवा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, कलेक्टर व एसपी ने दी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह…

खंडवा : 15 जुलाई 2025

नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार को हॉली स्क्रिप्ट स्कूल में जिला स्तरीय नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी मनोज कुमार राय ने विद्यार्थियों को नशे, सोशल मीडिया की लत और ऑनलाइन गेमिंग से दूर रहने की सलाह दी।

कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि नशा केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और आर्थिक रूप से भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और जीवन में सकारात्मक दिशा अपनाने की बात कही। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि बच्चों के व्यवहार में बदलाव दिखे तो सतर्क रहें और संवाद करें।

यह भी पढ़े : शराब के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार, इलाके में निकाला गया जुलूस…

एसपी राय ने कहा कि नशे के जाल में फंसा व्यक्ति और उसका परिवार बर्बाद हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में ड्रग्स के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और विद्यार्थियों से अपील की कि यदि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी मिले तो पुलिस को तुरंत सूचित करें।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी, सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतावत, संयुक्त कलेक्टर निकिता मंडलोई, नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन संदीप जोशी ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें एक स्वस्थ, सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना था।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version