Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रतलाम में कर सलाहकार सुरेश गुप्ता एंड कंपनी पर आयकर विभाग की छापेमारी, दूसरे दिन भी जारी…

रतलाम : 15 जुलाई 2025

जीएसटी कंसल्टेंट सुरेश गुप्ता एंड कंपनी पर आयकर विभाग की छापेमारी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बैंक कॉलोनी स्थित घर और न्यू रोड स्थित कार्यालय पर एक दर्जन से अधिक अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की।

यह कार्रवाई फर्जी टीडीएस रिटर्न दाखिल कर 20% तक कमीशन वसूलने के आरोपों को लेकर की जा रही है। सोमवार को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुल 13 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए थे।

यह भी पढ़े : नशे से दूरी है जरूरी—रतलाम पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू…

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हो सकता है। अधिकारियों ने कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार किया है। जांच पूरी होने के बाद विभाग द्वारा संयुक्त बयान जारी किया जा सकता है।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version