Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

श्मशानघाट न होने से महिला का अंतिम संस्कार सड़क किनारे, वीडियो सामने आने पर जांच के आदेश…

जबलपुर : 15 जुलाई 2025

जबलपुर जिले के शहपुरा जनपद के छपरा गांव में श्मशानघाट न होने के चलते एक 23 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार सड़क किनारे करना पड़ा। महिला की मौत दो दिन पहले सर्पदंश से हुई थी। परिजनों को जब गांव में अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं मिली तो ग्रामीणों की मदद से गांव के बाहर सड़क किनारे लकड़ियां इकट्ठा कर वहीं दाह-संस्कार किया गया।

इस घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आने पर प्रशासन हरकत में आया। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत ने जनपद सीईओ को दो दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े : जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत, अस्पताल में छोड़कर फरार हुआ प्रेमी, CCTV से हुआ खुलासा…

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी 500 से अधिक है, लेकिन आज तक श्मशानघाट नहीं बना। इस कारण वर्षों से अंतिम संस्कार खेतों या सड़क किनारे करने की मजबूरी है। गांव के बुजुर्ग मंगू चौधरी और ग्रामीण मोनू अहिरवार ने बताया कि श्मशानघाट की मांग कई बार सरपंच और सचिव से की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

प्रशासन का कहना है कि श्मशानघाट के लिए जमीन चिन्हित की जा रही है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version