Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बच्चों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से 29 जुलाई तक मांगा शपथपत्र…

बिलासपुर : 15 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने कहा कि हादसों के लिए भले ही सरकार सीधे जिम्मेदार न हो, लेकिन बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी है।

हाईकोर्ट ने जांजगीर-चांपा में तालाब में डूबकर 4 बच्चों की मौत और कांकेर में नाला पार कर स्कूल जाने वाले बच्चों की खबरों को जनहित याचिका मानकर स्वतः संज्ञान लिया है। अदालत ने मुख्य सचिव को 29 जुलाई तक व्यक्तिगत शपथपत्र दाखिल कर बताने को कहा है कि सरकार ने इन घटनाओं के बाद क्या कदम उठाए।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में फिर से दौड़ेंगी 13 लोकल ट्रेनें, आज से संचालन शुरू – यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत…

कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों के आसपास मौजूद खतरनाक क्षेत्रों की पहचान कर तुरंत सुरक्षा उपाय किए जाएं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यदि अगली सुनवाई तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सरकार की जवाबदेही तय की जाएगी।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version