Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मोबाइल लूट की वारदात, झांसी रोड पर छात्रा से झपट्टा मारकर मोबाइल छीना; गिरने से हुई घायल…

ग्वालियर : 14 जुलाई 2025

झांसी रोड इलाके में शनिवार शाम एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज की एक छात्रा से बाइक सवार बदमाश मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। यह घटना साइंस कॉलेज के सामने करीब शाम 4 बजे की है, जब छात्रा फोन पर बात करते हुए घर लौट रही थी।

पीछे से तेज रफ्तार में आया एक बाइक सवार युवक अचानक झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन ले गया। झपटके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि छात्रा सड़क पर गिर पड़ी और घायल हो गई।

घटना के बाद छात्रा ने मौके पर शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घायल छात्रा ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और फिर झांसी रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े : भोपाल की खदानों के चारों ओर होगी तार फेंसिंग, अवैध खनन रोकने के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश…

पुलिस जुटी जांच में
झांसी रोड थाना पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, हालांकि अब तक कोई स्पष्ट वीडियो सामने नहीं आया है। छात्रा ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष रही होगी, लेकिन घटना इतनी तेजी से हुई कि वह उसका चेहरा नहीं देख पाई।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें और कीमती सामान खुले में इस्तेमाल करने से बचें।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version