Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

धाराशिव में 4 माह की मासूम की संदिग्ध मौत, हत्या और अपहरण की आशंका; गांव में शोक और आक्रोश…

जांजगीर-चांपा : 14 जुलाई 2025

मगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। घर में मां के साथ सो रही चार महीने सात दिन की मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद उसका शव घर के पीछे करीब दो फीट गहरे गड्ढे में पानी में तैरता हुआ मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में अपहरण और हत्या की आशंका जताई जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाले में CBI जांच को केंद्र की मंजूरी, 570 करोड़ की अवैध वसूली की होगी पड़ताल…

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में गहरा शोक और आक्रोश है। बच्ची के परिजन गहरे सदमे में हैं, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी घटना ने गांव की शांति और सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि जांच को प्राथमिकता पर रखा गया है और हर संदिग्ध पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। तकनीकी सबूतों के साथ-साथ ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version