Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अमरनाथ यात्रा 2025: अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन…

जम्मू-कश्मीर: 14 जुलाई 2025

जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा 2025 जारी है। अब तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। सोमवार को 12वां जत्था पहलगाम के नुनवान शिविर से रवाना हुआ। हाल की आतंकी घटनाओं के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। मुंबई से आए श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना की, हालांकि बारिश से थोड़ी परेशानी का ज़िक्र किया। एक श्रद्धालु ने बताया कि वह 98 लोगों के साथ आए हैं और हर साल दर्शन के लिए आते हैं। 3 जुलाई से शुरू हुई 38 दिवसीय यात्रा 9 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा पहलगाम और बालटाल मार्गों से हो रही है।

सुरक्षा के लिए ‘ऑपरेशन शिव 2025’ के तहत 8500 से अधिक जवान तैनात हैं और ड्रोन खतरों से निपटने के लिए सी-यूएएस ग्रिड लगाया गया है। एलजी मनोज सिन्हा ने इसे “जीवन भर की पवित्र यात्रा” बताया।

खबरें और भी…

Exit mobile version