Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति…

रायपुर : 13 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगा। सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी कांग्रेस ने सरकार को सदन में घेरने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में शाम 4 बजे आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसमें शामिल होंगे।

बैठक में खाद-बीज की कमी, कानून व्यवस्था की स्थिति, कर्मचारियों के युक्तियुक्तकरण, अवैध रेत और शराब कारोबार, पेड़ कटाई और भारतमाला परियोजना में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इन मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाने की रणनीति बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति ज़रदारी के इस्तीफ़े और सेना प्रमुख मुनीर के राष्ट्रपति बनने की अटकलों को बताया अफ़वाह…

पार्टी ने सभी विधायकों को सक्रियता से भाग लेने और सरकार की नाकामियों को उजागर करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस बार सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों के तेवर भी तल्ख हो सकते हैं। ऐसे में मानसून सत्र के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की संभावना है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version