Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति ज़रदारी के इस्तीफ़े और सेना प्रमुख मुनीर के राष्ट्रपति बनने की अटकलों को बताया अफ़वाह…

इस्लामाबाद: 13 जुलाई 2025

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश में चल रही उन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी पर इस्तीफ़ा देने का दबाव है और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर राष्ट्रपति बनना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री शरीफ ने इन खबरों को ‘सिर्फ अफवाह’ बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ज़रदारी और जनरल मुनीर के बीच संबंध पूरी तरह विश्वास और पाकिस्तान की तरक्की पर आधारित हैं।

बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान की राजनीति में यह चर्चा ज़ोर पकड़ रही थी कि सेना प्रमुख को राष्ट्रपति पद दिलाने के लिए ज़रदारी पर दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है और सरकार तथा सेना के बीच पूरी समझदारी और एकजुटता बनी हुई है।

प्रधानमंत्री के बयान से साफ है कि पाकिस्तान में सत्ता के शीर्ष पदों को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, वे फिलहाल निराधार हैं।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version