Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

खंडवा में चाकू मारकर युवक की हत्या, मोहर्रम के जुलूस के विवाद की रंजिश में वारदात…

खंडवा ; 12 जुलाई 2025

शहर के पदमनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मोहर्रम के जुलूस में हुए पुराने विवाद की रंजिश में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात पड़ावा स्थित विवेक ट्रांसपोर्ट के पास हुई। मृतक की पहचान अय्यू उर्फ शादाब (निवासी पदमकुंड) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी भय्यु उर्फ अल्ताफ ने अपने साथी सोहेल के साथ मिलकर अय्यू को पहले घर के पास बुलाया और फिर पेट में चाकू मार दिया। हमले से युवक की आंतें बाहर आ गईं। घटना के बाद भय्यु ने खुद के हाथ पर भी चाकू मार लिया। परिजन अय्यू को जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े : रतलाम में सुअर पकड़ने के विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई घटना…

रंजिश बनी हत्या की वजह
बताया जा रहा है कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान अमीर मेडिकल के पास अय्यू और भय्यु के बीच झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश में आरोपी ने हमला किया।

पुलिस जांच में जुटी, भारी पुलिस बल तैनात
मौके पर पदमनगर पुलिस सहित सीएसपी अभिनव बारंगे, कोतवाली टीआई अशोक सिंह और मोघट रोड टीआई धीरेश धारवाल पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने भय्यु को हिरासत में लिया है, जबकि सोहेल फरार है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version