Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

विधायक प्रतिनिधि की मौत को लेकर गरमाया मामला, विधायक ने की निष्पक्ष जांच की मांग…

रतलाम : 12 जुलाई 2025

आलोट विधायक प्रतिनिधि कन्हैयालाल धाकड़ की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रतलाम एसपी से मिले और इसे स्पष्ट रूप से हत्या बताते हुए निष्पक्ष और ईमानदार जांच की मांग की।

विधायक ने कहा कि यह केवल हादसा नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने आशंका जताई कि जिस व्यक्ति की ओर संदेह जा रहा है, वह सट्टा, चक्रा और अवैध फंडिंग जैसे कामों में लिप्त है, और पुलिस संरक्षण में कार्य कर रहा है। विधायक ने एसपी से कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लीपापोती न हो और सच्चाई सामने लाई जाए।

यह भी पढ़े : जबलपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, एस्केलेटर में फंसा 4 साल का बच्चा, 45 मिनट चला रेस्क्यू ऑपरेशन…

एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, कन्हैयालाल की मौत सिर में पीछे चोट लगने और अत्यधिक खून बहने से हुई। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। विधायक मालवीय ने यह भी कहा कि घटना से 15 दिन पहले संदिग्ध युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आशंका जताई कि उसी शिकायत के प्रतिशोध में यह हत्या हुई है।

विधायक ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने जल्द और ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे कार्यकर्ताओं और जनता के साथ सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इस घटना से आहत और नाराज हैं और वे पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version