Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जबलपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, एस्केलेटर में फंसा 4 साल का बच्चा, 45 मिनट चला रेस्क्यू ऑपरेशन…

जबलपुर : 12 जुलाई 2025

गुरुवार रात जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब 4 साल का वारिस बंसल एस्केलेटर में फंस गया। उसकी मां माला बंसल अमरकंटक एक्सप्रेस से शहडोल जा रही थीं और ट्रेन के इंतजार में मोबाइल देख रही थीं। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते एस्केलेटर के पास चला गया और उसका पैर चलते एस्केलेटर में फंस गया।

बच्चे की चीख सुनकर मां और आसपास के यात्री दौड़े और तुरंत एस्केलेटर बंद कराया गया। रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ को सूचना दी गई। इंजीनियरों की टीम ने लोहे की रॉड की मदद से लगभग 45 मिनट की मशक्कत के बाद बच्चे का पैर बाहर निकाला। इस दौरान बच्चा दर्द से तड़पता रहा।

यह भी पढ़े : GNM में बायोलॉजी अनिवार्य करने का फैसला सही, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की…

घटना की सूचना मिलते ही सीनियर डीसीएम मधुर वर्मा और आरपीएफ प्रभारी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। घायल बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अब स्थिर है।

रेलवे प्रशासन इलाज का पूरा खर्च उठा रहा है। यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों की निगरानी और सतर्कता की जरूरत को उजागर करती है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version