Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

इंदौर के डॉ. मोहित भंडारी ने 850 किमी दूर से की रोबोटिक सर्जरी, ‘मेक इन इंडिया’ तकनीक से रचा इतिहास…

इंदौर : 12 जुलाई 2025

इंदौर के वरिष्ठ बेरिएट्रिक और रोबोटिक सर्जन डॉ. मोहित भंडारी ने 6 जुलाई को एक अनोखी सर्जरी कर इतिहास रच दिया। उन्होंने गुरुग्राम से 850 किलोमीटर दूर इंदौर के ऑपरेशन थिएटर को कंट्रोल कर एक महिला मरीज की रोबोटिक गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी सफलतापूर्वक की। उनका दावा है कि यह दुनिया की पहली प्रमाणिक टेली-रोबोटिक बेरिएट्रिक सर्जरी है।

45 वर्षीय महिला का वजन 150 किलोग्राम था और वह मोटापे से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। डॉ. भंडारी ने रियल टाइम में सर्जरी की, जिसमें किसी तरह की तकनीकी देरी नहीं हुई। यह पूरी प्रक्रिया SSI आधारित स्वदेशी रोबोटिक सिस्टम के जरिए की गई, जिसे ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अंतर्गत विकसित किया गया है।

यह भी पढ़े : रेवती रेंज पर आज होगा वृहद पौधारोपण, ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए जाएंगे 51 हजार पौधे…

डॉ. भंडारी ने बताया कि इस तकनीक की मदद से अब विशेषज्ञ डॉक्टर देश के किसी भी कोने में बैठे-बैठे दूरदराज के मरीजों का ऑपरेशन कर सकेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं की पहुंच आसान होगी और बड़े शहरों पर दबाव भी कम होगा।

यह सर्जरी न केवल भारत की तकनीकी क्षमता का उदाहरण है, बल्कि भविष्य में हेल्थकेयर को अधिक सुलभ, आधुनिक और व्यापक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version