Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, 13 को रणनीति तैयारियों का सियासी मंच सजेगा…

रायपुर : 12 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू हो रहा है, लेकिन सियासी हलचल एक दिन पहले ही तेज हो जाएगी। 13 जुलाई को कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने-अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस की बैठक रायपुर स्थित राजीव भवन में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में होगी, जबकि बीजेपी भी रणनीति तय करने अपने विधायकों को एकजुट करेगी।

इस बार सत्र में कई अहम मुद्दों को लेकर जोरदार बहस होने के आसार हैं। कांग्रेस बिजली दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी को आम जनता और किसानों पर बोझ बताते हुए इसे प्रमुख मुद्दा बनाएगी। इसके साथ ही, डीएपी और अन्य खादों की कमी को लेकर भी सरकार को घेरा जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि किसान उर्वरक के लिए परेशान हैं, जबकि सरकार पर्याप्त आपूर्ति का दावा कर रही है।

यह भी पढ़े : तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार, दो की मौत, तीन गंभीर…

जंगलों की कटाई और आदिवासी अधिकारों को लेकर भी विपक्ष मुखर है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है। दूसरी ओर, बीजेपी कांग्रेस सरकार के समय हुए कथित शराब घोटाले को सदन में उठाएगी। हाल ही में इस मामले में 20 से अधिक अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

इन तमाम मुद्दों को देखते हुए मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है। सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहसों के बीच जनता को राहत मिलेगी या सियासी टकराव हावी रहेगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version