Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पाम मॉल में शराब के नशे में हंगामा, गजाला और अभिषेक पर FIR दर्ज, पुलिस कार्य में बाधा डालने का आरोप…

कोरबा : 11 जुलाई 2025

पाम मॉल के बाहर नशे में हंगामा करने और पुलिस से बदसलूकी करने वाले युवक-युवती के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों में गजाला उर्फ साहिबा परवीन (25) और अभिषेक उर्फ छोटू सिंह (30) शामिल हैं, जो कोरबा के मुड़ापार इलाके के रहने वाले हैं।

घटना 5 जुलाई की रात करीब 12.30 बजे की है, जब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि टीपी नगर स्थित पाम मॉल के बाहर कुछ युवक झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी के हवलदार धनंजय सिंह नेटी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने देखा कि कई युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। तभी एक युवक और युवती स्कूटी से मॉल पहुंचे और नशे की हालत में पुलिस से झगड़ने लगे। दोनों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। युवती गजाला ने पुलिसकर्मी से हुज्जत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

यह भी पढ़े : बस्तर का कदेर गांव बना विकास की मिसाल, दिव्यांग दंपती को मिला नल से पानी…

पुलिस की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों ने नशे की हालत में अशांति फैलाते हुए पुलिसकर्मियों के साथ अश्लील व्यवहार किया। अब इनके खिलाफ धारा 353 (शासकीय कार्य में बाधा), 294 (गाली-गलौज), 506 (धमकी) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो के चलते यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया था।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version