Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नारायणपुर में बड़ी सफलता, ₹37.50 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की पुनर्वास नीति का दिखा असर…

रायपुर : 11 जुलाई 2025

नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में पुलिस और प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। माड़ डिविजन के कुतुल, नेलनार और इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन पर कुल ₹37 लाख 50 हजार का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में 8 महिलाएं भी शामिल हैं। इन नक्सलियों पर ₹50 हजार से लेकर ₹8 लाख तक के इनाम थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि

“अब लोग बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं। हमारी सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और जनकल्याणकारी योजनाओं ने भरोसा पैदा किया है। ‘नियद नेल्लानार’ जैसी योजनाएं इसी का उदाहरण हैं।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार बनने के बाद से अब तक 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े : सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, DSP की पत्नी पर FIR दर्ज करने के निर्देश…

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सल विरोधी अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं और नए सुरक्षा कैम्पों की स्थापना से माओवादियों का दायरा सिमटता जा रहा है। साथ ही संगठन के अंदर फैली अमानवीयता और शोषण से तंग आकर नक्सली आत्मसमर्पण का रास्ता अपना रहे हैं।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को ₹50 हजार की प्रोत्साहन राशि और सरकार की नीति के तहत रोजगार, सुरक्षा और पुनर्वास की अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

यह आत्मसमर्पण सरकार की नीतियों की सफलता और जनता के बदलते रुझान का संकेत है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब विकास और विश्वास की नई शुरुआत हो रही है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version