Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

GST अधिकारी बनकर रिश्वतखोरी में शामिल फर्जी अनिल गुप्ता ने CBI कोर्ट में किया सरेंडर, 14 जुलाई तक रिमांड पर…

रायपुर : 11 जुलाई 2025

खुद को GST अधिकारी बताने वाला फर्जी व्यक्ति अनिल गुप्ता गुरुवार को राजधानी स्थित विशेष CBI कोर्ट में सरेंडर कर गया। वह दुर्ग के एक कारोबारी से 34 लाख रुपए की रिश्वत मांगने की साजिश में शामिल था। कोर्ट ने उसे 14 जुलाई तक CBI रिमांड पर भेज दिया है।

मामला क्या है?

28 जनवरी को दुर्ग के कारोबारी लालचंद अठवानी की कंपनी द वर्ल्ड ऑफ ब्यूटी पर सेंट्रल GST विभाग ने छापा मारा था। जांच में कुछ अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद रायपुर में पदस्थ GST अधीक्षक भरत सिंह ने मामला निपटाने के लिए 34 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। यह प्रस्ताव बिचौलिए विनय राय के माध्यम से कारोबारी तक पहुंचा।

रिश्वत मांगने से परेशान कारोबारी ने CBI को शिकायत की। CBI ने जाल बिछाया और भरत सिंह को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए VIP रोड पर रंगेहाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़े : 13 जुलाई से मीन राशि में वक्री होंगे शनि, देश-दुनिया में बड़े बदलाव के संकेत, 12 राशियों पर पड़ेगा असर

फर्जी अधिकारी की सच्चाई

जांच के दौरान एक और शख्स ‘मिश्रा’ का नाम सामने आया, जो खुद को GST अधिकारी बताता था और डील में सक्रिय था। CBI जांच में खुलासा हुआ कि वह असली अधिकारी नहीं, बल्कि अनिल गुप्ता नाम का व्यक्ति है, जो पूरी तरह फर्जी था और खुद को GST अधिकारी बताकर ठगी कर रहा था।

लंबे समय से फरार चल रहे अनिल गुप्ता ने आखिरकार गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। CBI अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version