Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कर्ज से परेशान बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ पीकर की आत्महत्या, फाइनेंस कंपनी पर प्रताड़ना का आरोप…

रतलाम : 11 जुलाई 2025

शहर के महेश नगर में रहने वाले 65 वर्षीय भेरूलाल चावड़ा ने गुरुवार को कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी द्वारा लगातार की जा रही मानसिक प्रताड़ना के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

भेरूलाल ने यह आत्मघाती कदम अपने पोते-पोती के सामने उठाया। जब बहू जया घर पहुंचीं तो घर में तेज गंध फैली हुई थी। हॉल में देखा तो भेरूलाल बेसुध पड़े थे और पास में कीटनाशक का पैकेट पड़ा था। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां दोपहर 2:50 बजे उनकी मौत हो गई।

बेटे अशोक चावड़ा ने बताया कि उनके पिता ने 2019 में फाइव स्टार फाइनेंस कंपनी से 3.50 लाख रुपये का होम लोन लिया था। अब तक 3.30 लाख रुपये चुका चुके थे, लेकिन ब्याज और पेनाल्टी के चलते बकाया बढ़कर करीब 7 लाख रुपये हो गया था।

यह भी पढ़े : रतलाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, 13 बदमाश गिरफ्तार, पैदल जुलूस के बाद भेजा गया जेल अब ताल 61 अपराधी सलाखों के पीछे…

मामले में कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिलने के बावजूद कंपनी के लोग बार-बार घर आकर धमकाते और मानसिक दबाव डालते थे। हाल ही में कंपनी की ओर से एक वकील भी घर आया था। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परिवार पूरी रकम चुकाने में असमर्थ था, जिससे भेरूलाल तनाव में रहने लगे थे।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version