Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय छात्रों के लिए समाधान ऐप अगस्त में करेगा लॉन्च…

इंदौर : 11 जुलाई 2025

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) छात्रों की शैक्षणिक व प्रशासनिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक डिजिटल पहल करने जा रहा है। विश्वविद्यालय अगस्त सेशन की शुरुआत में एक विशेष स्टूडेंट हेल्प ऐप लॉन्च करेगा। इसका उद्देश्य छात्रों को होस्टल, क्लास, किताबें, परीक्षा, मार्कशीट, डिग्री और अन्य समस्याओं से राहत दिलाना है।

ऐप का ट्रायल इस माह के अंत में
असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. विष्णुनारायण मिश्रा ने बताया कि ऐप का ट्रायल रन जुलाई के आखिरी सप्ताह से शुरू किया जाएगा। इस दौरान ऐप में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को दूर कर अगस्त मध्य तक इसे छात्रों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इनरोलमेंट से होगा लॉगिन
छात्र एडमिशन के बाद अपने इनरोलमेंट नंबर से ऐप में लॉगिन कर सकेंगे और संबंधित समस्या दर्ज कर सकेंगे। हर शिकायत के लिए समय सीमा तय की जाएगी ताकि उसका समाधान समय पर मिल सके।

यह भी पढ़े : स्कूल-कॉलेजों में तेज़ हुआ फूड सेफ्टी अभियान, दो दिन में 63 सैंपल जांच के लिए भेजे गए…

हर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। इसे एमपी ऑनलाइन के अंतर्गत आने वाली सरकारी संस्था क्रिप्स द्वारा डेवलप किया जा रहा है। ऐप का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है, लेकिन इस पर मंथन जारी है।

हर समस्या का ट्रैक होगा संभव
ऐप में छात्र अपनी समस्या की स्थिति भी ट्रैक कर सकेंगे कि उसका समाधान किस स्तर पर है। यूनिवर्सिटी का यह प्रयास छात्रों को ऑफिसों के चक्कर लगाने से बचाएगा और प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाएगा।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version