Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

60 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल…

कवर्धा : 11 जुलाई 2025

जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत आगरपानी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मध्यप्रदेश की ओर से आ रही एक बोर गाड़ी (ट्रक) अनियंत्रित होकर लगभग 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल पाए गए हैं।

सूचना के अनुसार शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने जंगल की ओर जाते समय खाई में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक देखा और तत्काल इसकी सूचना कुकदूर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद चार शवों को ट्रक के मलबे के नीचे से बाहर निकाला। वहीं, दो घायलों को गंभीर अवस्था में कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े : कौरिनभांठा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो नए कोरोना मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई 3…

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह हादसा देर रात का हो सकता है, जब सड़क पर यातायात काफी कम होता है। यही कारण रहा कि समय रहते घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। ग्रामीणों की सतर्कता से दुर्घटना का पता चल पाया। पुलिस का कहना है कि ट्रक के नीचे और भी शव दबे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, साथ ही जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह हादसा क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल ले आया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर डटी हुई है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version