Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

शोभापुर में दहशत का पर्याय बना प्रवीण रजक गिरफ्तार, गुंडा टैक्स की कर रहा था वसूली…

जबलपुर : 10 जुलाई 2025

शोभापुर और न्यू शोभापुर क्षेत्र में लंबे समय से दहशत फैला रहे कुख्यात बदमाश प्रवीण रजक को रांझी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 6 जुलाई को अपने साथी देबू अन्ना के साथ निशांत सिंह के ऑफिस में जबरन गुंडा टैक्स मांगने गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की और फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात अंडरब्रिज के पास से प्रवीण रजक को पकड़ लिया। भागने की कोशिश में उसका हाथ टूट गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे उस इलाके में ले जाकर जुलूस निकाला जहां वह अवैध वसूली और मारपीट करता था। इस दौरान प्रवीण ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और अपराध छोड़ने की बात कही।

यह भी पढ़े : बालाजी होटल में खाना खाकर तीन बदमाशों ने की मारपीट, पिस्टल दिखाकर दी धमकी…

25 वर्षीय प्रवीण के खिलाफ मारपीट, अवैध वसूली, धमकी और शराबखोरी जैसे दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। उसका साथी देबू अन्ना अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। स्थानीय लोगों ने प्रवीण की गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस ली है और पुलिस कार्रवाई की सराहना की है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version