Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

माना एयरपोर्ट हेलीकॉप्टर क्रैश; तीन साल बाद कार्रवाई, चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवाएं समाप्त…

रायपुर : 10 जुलाई 2025

12 मई 2022 को राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट में हुए अगस्ता A109E हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में राज्य सरकार ने तीन साल बाद बड़ी कार्रवाई की है। हादसे में दो वरिष्ठ पायलट कैप्टन एपी श्रीवास्तव और कैप्टन गोपालकृष्ण पांडा की मौत हो गई थी। अब तत्कालीन चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वर्तमान में वे विमानन विभाग में मुख्य सलाहकार थे।

यह हादसा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ था, लेकिन उस समय किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। उल्टा जायसवाल को प्रमोट कर तीन लाख मासिक वेतन पर मुख्य सलाहकार बना दिया गया था।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी का खुलासा जल्द, करोड़ों की वसूली तय…

DGCA की जांच रिपोर्ट में माना एयरपोर्ट के रखरखाव तंत्र को बेहद कमजोर बताया गया। रिपोर्ट के अनुसार हेलीकॉप्टर में जरूरी कलपुर्जों को समय पर नहीं बदला गया और सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई।

रिपोर्ट आने के बावजूद कांग्रेस सरकार ने इसे दबाए रखा। हाल ही में रिपोर्ट लीक होने के बाद सरकार ने आंतरिक जांच करवाई, जिसमें जायसवाल की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। इसके बाद राज्य सरकार ने उनका अनुबंध तत्काल समाप्त कर दिया।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version