Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, शिवनाथ नदी उफान पर…

राजनांदगाँव : 10 जुलाई 2025

जिले में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। अब तक जिले में 250 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो औसत से 10 मिमी अधिक है। इसमें से 156 मिमी बारिश केवल बीते चार दिनों में ही हुई है।

लगातार बारिश से शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है और नदी किनारे बसे गांवों में पानी घुसने लगा है। अंबागढ़ चौकी के कुछ वार्डों में पानी भर गया है, जिससे घर खाली कराए गए हैं। शिवनाथ नदी पर बने सभी 13 एनीकट पानी में डूब चुके हैं।

जलाशयों से छोड़ा जा रहा है पानी
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिले के चार प्रमुख जलाशयों से कुल 36,600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग…

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिले को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। 9 जुलाई को सुबह से तेज बारिश हुई, दोपहर में थोड़ी धूप निकली, लेकिन शाम होते-होते फिर जोरदार बारिश शुरू हो गई।

किसानों की चिंता बढ़ी
लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है। किसान अब बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं ताकि धान की रोपाई शुरू की जा सके।

प्रशासन सतर्क
प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी है। नदी किनारे बसे गांवों में सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं और आपदा प्रबंधन दलों को सतर्क रखा गया है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version