Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकती मिली लाश…

बिलासपुर : 10 जुलाई 2025

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 22 वर्षीय गायत्री यादव की लाश 9 जुलाई की सुबह घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकती मिली। बताया जा रहा है कि 8 जुलाई की रात उसका अपने ससुरालवालों से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह नाराज होकर कमरे में चली गई थी।

सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, जहां गायत्री फांसी पर लटकी हुई मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़े : रायपुर में बुजुर्ग से 20 हजार की लूट, चलती ई-रिक्शा में वारदात…

गायत्री की शादी को एक साल हुआ था। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही उसका ससुराल में आए दिन विवाद होता रहता था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

शव का पंचनामा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version