Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

इंदौर एयरपोर्ट से फिर शुरू हुई तीन फ्लाइट्स, दिल्ली के लिए नई सीधी उड़ान भी शुरू…

रायपुर : 10 जुलाई 2025

इंदौर एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जून में बंद की गई इंदौर-बेंगलुरू और इंदौर-हैदराबाद फ्लाइट्स का संचालन दोबारा शुरू कर दिया है। साथ ही इंदौर से दिल्ली के लिए एक नई सीधी उड़ान सेवा भी शुरू की गई है।

दिल्ली के लिए फ्लाइट IX1183 शाम 5.50 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 7.25 बजे इंदौर पहुंचेगी, जबकि फ्लाइट IX1189 इंदौर से शाम 7.55 बजे रवाना होकर रात 9.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। हैदराबाद की फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे हैदराबाद से उड़ान भरकर 2 बजे इंदौर आती है और 2.30 बजे वापस रवाना होती है। वहीं, बेंगलुरू फ्लाइट सुबह 7 बजे रवाना होकर 9.20 बजे इंदौर पहुंचती है और 9.50 बजे लौटती है।

फिलहाल एयर इंडिया एक्सप्रेस इंदौर से रोजाना कुल 16 फ्लाइट्स (8 आने-जाने वाली) संचालित कर रही है। वहीं, इंडिगो 1 अगस्त से नासिक, उदयपुर और जोधपुर की उड़ानें बंद करने जा रही है। इससे पहले कंपनी ने जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता और जम्मू की उड़ानें भी बंद की थीं। अब इन शहरों के लिए यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ेगा।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version