Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पनिहार टोल प्लाजा पर फायरिंग और मारपीट, स्कॉर्पियो सवार चार बदमाश गिरफ्तार; अवैध हथियार बरामद…

ग्वालियर : 09 जुलाई 2025

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित पनिहार टोल प्लाजा पर रविवार देर रात स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने टोलकर्मियों से मारपीट की और फायरिंग कर दी। आरोपी टोल बैरियर तोड़कर फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

क्या हुआ था टोल पर?

रात 12:15 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो (MP07 CB-3384) टोल प्लाजा की लेन नंबर-10 पर पहुंची। फास्टैग न होने पर टोल मांगे जाने पर युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। सुपरवाइजर शालू गुर्जर को भी पीटा गया। इसी दौरान एक युवक ने बंदूक से फायर किया, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद आरोपी बैरियर तोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा

स्कॉर्पियो के नंबर से जांच कर पुलिस ने मंगलवार रात ग्वालियर-शिवपुरी बायपास के पास चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से .315 बोर की बंदूक और स्कॉर्पियो बरामद हुई।

यह भी पढ़े :पत्रकार विकास सोलंकी की आत्महत्या में नया मोड़, लखनऊ की महिला पर ब्लैकमेलिंग का शक…

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तारी के बाद चारों को टोल प्लाजा ले जाकर घटना का रीक्रिएशन कराया गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। टोलकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version