Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पत्रकार विकास सोलंकी की आत्महत्या में नया मोड़, लखनऊ की महिला पर ब्लैकमेलिंग का शक…

इंदौर : 09 जुलाई 2025

इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र की समर्थ सिटी कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार विकास सोलंकी ने सोमवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा माना जा रहा था, लेकिन अब पुलिस को जांच में एक नया और गंभीर एंगल मिला है।

सूत्रों के अनुसार, विकास की पहचान प्रयागराज कुंभ के दौरान लखनऊ की एक महिला से हुई थी, जो एक बैंक में कार्यरत है और पति से अलग रहती है। महिला विकास को कथित रूप से ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस को विकास के मोबाइल से महिला की तस्वीरें, चैटिंग और कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं।

पुलिस अब आत्महत्या के लिए उकसाने की दिशा में जांच कर रही है। आत्महत्या से पहले विकास ने व्हाट्सऐप स्टोरी पर “बाय-बाय” लिखा था और उनका मोबाइल हाथ में ही मिला, जो फंदा काटते समय नीचे गिर गया।

यह भी पढ़े : बैंककर्मियों की हड़ताल से मध्यप्रदेश में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, 40 हजार कर्मचारी शामिल…

जानकारी के अनुसार, विकास करीब 8 दिन पहले लखनऊ भी गए थे। पुलिस उनके कॉल डिटेल्स और मैसेज के आधार पर महिला की भूमिका की जांच कर रही है। विकास के भाई सचिन से पुलिस ने महिला के खिलाफ आवेदन मांगा है।

गौरतलब है कि 2021 में विकास का अपनी पत्नी से विवाद भी हुआ था, लेकिन बाद में कोर्ट में समझौता हो गया था।

फिलहाल पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और महिला के खिलाफ जल्द ही धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version