Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कीर्तिवर्धन उपाध्याय को कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार, शासन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी…

रायपुर : 09 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत कीर्तिवर्धन उपाध्याय, अवर सचिव, श्रम विभाग को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अब उन्हें कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

श्री उपाध्याय वर्तमान में श्रम विभाग में अवर सचिव के पद पर कार्यरत हैं। कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग राज्य की प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से एक है, जहां नवाचार, किसान हितैषी योजनाओं और तकनीकी विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाना उनकी कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता को दर्शाता है।

यह भी पढ़े : नाबालिग को वयस्क समझकर दी थी 10 साल की सजा, हाईकोर्ट ने रिहा करने का दिया आदेश…

सूत्रों के अनुसार, शासन ने यह निर्णय प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया है। आगामी समय में कीर्तिवर्धन उपाध्याय की भूमिका राज्य की कृषि नीति और जैव प्रौद्योगिकी परियोजनाओं के संचालन में अहम मानी जा रही है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version